फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्मार्ट क्लास से लेकर मेस तक जांचा

Thu, 23 Jul 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का डीएम मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित 27 बालिकाओं से संवाद किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्मार्ट क्लासरूम, हॉस्टल और खेल परिसर का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। मनीष कुमार ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उन्हें अनुशासन और समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट को निर्देश दिए गए। बालिकाओं को चंपावत के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाए। बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थानीय विद्यालय तक बस परिवहन की व्यवस्था एक-दो दिन में सुनिश्चित करने को कहा गया। यहां उपजिलाधिकारी नीतू डांगर और खेल विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें