फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: न्याय पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर के गोरलचौड़ खेल मैदान में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चयन ट्रायल हुए। बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत खर्ककार्की के विभिन्न स्कूलों के 135 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आठ से 14 आयु वर्ग की बालक-बालिकाओं का चयन शारीरिक दक्षता के आधार पर हुआ। संकुल प्रभारी निर्मला खाती ने बताया कि 24 बालक-बालिकाओं का चयन 600 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसिन बाल, शटल रन, फॉरवर्ड बैंड रीच टेस्ट में मिले अंकों के आधार पर किया गया। न्याय पंचायत की नोडल प्रधानाचार्य जीजीआईसी भुवनेश्वरी नेगी फोनिया ने सभी का आभार जताया। यहां शिक्षक मुकेश कुमार, कृष्ण, कंचन, नरेश कुमार, अमित वर्मा, कमल गहतोड़ी, राजकिशोर सिंह, पुष्कर शर्मा, हरीश पांडे, कमल किशोर गहतोड़ी, रुद्र सिंह बोरा, नंदू राम, एनपीआरसी समन्वयक मनोज जोशी, ललिता गहतोड़ी, दीपा ज्योति, बीना जोशी आदि ने सहयोग किया। वहीं अमोड़ी में न्याय पंचायत स्तरीय ट्रायल खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा के नेतृत्व में चयन ट्रायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें