फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शहीद भुवन चंद्र भट्ट की स्मृति में प्रवेश द्वार बनकर तैयार

विज्ञापन
शहीद की स्मृति में बनाया गया प्रवेश द्वार। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शहीद भुवन चंद्र भट्ट की स्मृति में प्रवेश द्वार बनकर तैयार हो गया है। वड्डा-सुवाकोट मार्ग पर नवनिर्मित इस प्रवेश द्वार का निर्माण सेवारत और पूर्व सैनिकों के आर्थिक सहयोग से किया गया है।
विज्ञापन

सुवाकोट गांव निवासी अमर शहीद सिपाही भुवन चंद भट्ट 16 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। ऑपरेशन पराक्रम के दौरान 15 जनवरी 2002 को वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी माता कलावती देवी ने शहीद बेटे की स्मृति में एक द्वार निर्माण को लेकर कई बार शासन- प्रशासन से गुहार लगाई।
उनकी इस मांग पर किसी ने ध्यान नहीं दिया तो पिथौरागढ़ के पूर्व सैनिक संगठन ने शहीद की मां की इस इच्छा को पूर्ण करने की बात कही। संगठन की पहल एक मुहिम बन गई। इसके बाद पिथौरागढ़ ही नहीं बल्कि मणिपुर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि अन्य क्षेत्रों से भी पूर्व सैनिकों ने भी आर्थिक सहयोग दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन ने सराहना की। अध्यक्ष मेजर जनरल मोहन लाल असवाल के माध्यम से सहयोग राशि का चेक और संगठन को सराहना पत्र भेजा गया। शहीद की यूनिट 16 कुमाऊं रेजीमेंट में कार्यरत सैनिकों की ओर से भी सहायता राशि का चेक शहीद की माता के माध्यम से संगठन को भेंट किया गया।
पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि नवनिर्मित द्वार का 13 सितंबर को लोकार्पण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सैन्य और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें