पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर आयोजित जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मैच एनको स्पोर्ट्स क्लब ने जीता। एनको स्पोर्ट्स क्लब ने फाइनल में सोर क्रिकेट क्लब को हराया।
एसएस वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में टॉस जीतकर एनको स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बनाए। या। विवेक भट्ट ने 56, विनय कापड़ी ने 29 रन का योगदान दिया। सोर क्रिकेट क्लब की ओर से अनमोल शाह व विशाल जोशी ने 4 - 4 विकेट लिए। जवाब में सोर क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। इसमें जीवन मेहता ने 54, विशाल जोशी ने 29 रनों की पारी खेली।
एनको स्पोर्ट्स की ओर से विनय कापड़ी ने 5, रोहित सिंह धामी ने 2 और पीयूष ने एक विकेट लिया। एनको स्पोर्ट्स ने तीन रन से जीत दर्ज कर ट्राफी अपने नाम की। पिथौरागढ़। जिला क्रिकेट लीग में अनमोल शाह मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने। जीवन मेहता सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ फील्डर, सीडीओ दीपक सैनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। वरिष्ठ क्रिकेटर महेंद्र तिवारी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. दीपक सैनी और विशिष्ट अतिथि विनोद भट्ट रहे। अंपायर दिनेश जोशी, गौरव जोशी थे। स्कोरिंग मनोज कुमार ने की। इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, सचिव उमेश जोशी, भूपाल सिंह चुफाल, प्रकाश दिगारी, दिनेश भट्ट, दिनेश बोरा, बैडमिंटन कोच भूपेश बिष्ट आदि उपस्थित रहे।