डीडीहाट में शपथ लेते व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया जिसमें शेर सिंह साही को अध्यक्ष और राजेंद्र बोरा को महासचिव चुना गया। सभी पदाधिकारियों को संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
डीडीहाट रामलीला मैदान में व्यापार मंडल की बैठक हुई। व्यापार संघ अध्यक्ष मनोज साह के इस्तीफे के साथ ही व्यापार मंडल की कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में शेर सिंह साही को सर्वसम्मति से व्यापार मंडल का नया अध्यक्ष चुना गया। नेत्र सिंह चौहान और लवि कफलिया को उपाध्यक्ष, रजनी कन्याल को महिला उपाध्यक्ष, राजेंद्र बोरा को महासचिव, धर्मेंद्र महरा एवं बबलू अहमद को उपसचिव, बलवंत सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष, गोपाल सिंह मेहता को जिलामंत्री चुना गया। संरक्षक मंडल के कुंडल सिंह कन्याल, दीवान सिंह भंडारी, गोविंद लाल साह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई। इस मौके पर चामू सिंह कन्याल, गणेश लाल साह, प्रमोद सिंह, उमेश कापड़ी, कवींद्र साही आदि व्यापारी मौजूद रहे।
रमेश बने लायंस क्लब के अध्यक्ष
बनबसा (चंपावत)। लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके लिए सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए। इसमें रमेश उप्रेती अध्यक्ष, विजय जोशी सचिव, विजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष बने। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने क्लब के अनुरूप जनहित कार्यों को कराने का संकल्प लिया। भविष्य में होने वाले जनहित कार्यों की रूपरेखा भी तय की गई। निवर्तमान अध्यक्ष शिवनारायण साहू की अध्यक्षता में निवर्तमान सचिव भूपाल भट्ट ने संचालन किया। तय किया गया कि क्लब का शपथ ग्रहण समारोह जल्द कराया जाएगा। बैठक में जगजीत सिंह गांधी, मनोज मित्तल, सत्यनारायण गोयल, परमजीत सिंह गांधी आदि थे।