फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पिथौरागढ़ के दुर्गम मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग टीमें रवाना, 16 किमी की पैदल यात्रा; जानें अपडेट

Wed, 17 Apr 2024 10:09 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

लोकसभा चुनाव 2024 का अभियान शुरू हो गया है। पिथौरागढ़ जिले के सबसे दूरस्थ बूथ कनार के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियां रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारचूला विधानसभा के बंगापानी तहसील के जिले के सबसे दूरस्थ बूथ कनार के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। पोलिंग पार्टी रात्रि विश्राम बरम में करने के बाद बुधवार को 16 किमी पैदल यात्रा करने के बाद कनार पहुंचेगी।

विज्ञापन


मंगलवार को बूथ संख्या 101 प्राथमिक विद्यालय कनार के लिए पी-3 प्रथम मतदान पार्टी को जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसके बरनवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम में आठ मतदान कार्मिक, चार सुरक्षा कर्मी, एक फोटोग्राफर, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक जोनल मजिस्ट्रेट शामिल हैं।

ये पढ़ें- kichha: धार्मिक अनुष्ठान में खाना खाने से तीन बच्चों की हालत बिगड़ी, मुंह में छाले...होठों पर सूजन; सभी भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान पार्टी पिथौरागढ़ से 80 किलो मीटर वाहन से सफर करते हुए रात्रि विश्राम बरम में करेगी। यहां से बुधवार की सुबह 16 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। विधानसभा धारचूला के सीमांत ग्राम कनार में 312 पुरुष मतदाता और 275 महिला मतदाता सहित कुल 557 मतदाता हैं। इस मौके पर नोडल अधिकारी कार्मिक सीडीओ नंदन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिवकुमार बरनवाल, एआरओ धारचूला मनजीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें