फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आठ यात्री आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा के लिए रवाना

Tue, 16 Apr 2024 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में आदि कैलाश यात्रियों के लिए पहुंचा हेलीकाॅप्टर। संवाद 
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए चार रात और पांच दिन की हेलीकॉप्टर यात्रा शुरू हो गई है। पहले दिन पुलिस लाइन हवाई अड्डे से हेली के माध्यम से आठ यात्रियों को गुंजी पहुंचाया गया। गुंजी में मौसम खराब होने के कारण तीसरा दल गुंजी नहीं जा पाया। बुधवार को आदि कैलाश और ओम पर्वत जाने के लिए पिथौरागढ़ में सात सदस्यीय एक और दल पहुंच गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पहला दल सुबह 5:30 बजे और दूसरा दल 6:30 हेली से गुंजी के लिए रवाना हुआ। तीसरे दल को 8:30 बजे गुंजी के लिए रवाना होना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण तीसरा दल नहीं जा पाया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि दल पहले दिन गुंजी में रात्रि विश्राम करेगा।
आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन के लिए दिल्ली, उड़ीसा सहित कई अन्य राज्यों से सात सदस्यीय दल पिथौरागढ़ पहुंच गया है जिनका जिला अस्पताल में मेडिकल प्रशिक्षण हो गया है। इसके बाद वह नाभीढांग, ओम पर्वत के दर्शन कर नाभी गांव में विश्राम करेगा। यह दल आदि कैलाश के दर्शन करेगा। यात्रा दल में मोहन अग्रवाल, नेहा भट्ट, अल्का गुप्ता, वीके गुप्ता, अशोक अग्रवाल, राजेश त्रिवेदी, अल्का त्रिवेदी, पार्तिक त्रिवेदी, मोहन अग्रवाल, वीके गुप्ता, आलोक गुप्ता, रोचक, नेहा भट्ट, नितेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें