फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खनन सामग्री ले जा रहा डंपर सीज

Fri, 19 Jan 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरगढ़)। कोतवाली अस्कोट पुलिस ने अवैध खनन सामग्री सहित एक डंपर वाहन सीज किया। अपर एसआई जगदीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी पीपली में डंपर वाहन (यूके03सीए0444) को रोककर चेक किया गया। वाहन चालक महेश सिंह बिना कागजात, रमन्ना के अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहा था। पुलिस ने वाहन को धारा 4/21 खान एवं खनन अधिनियम में सीज कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

...............
वारंटी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी ऐंचोली शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनआई एक्ट में अनिल सिंह निवासी बूंगा पोस्ट पुरान पिथौरागढ़ को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। संवाद
................
कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में 96 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


गंगोलीहाट पुलिस टीम ने हेड कांस्टेबल देश दीपक, कांस्टेबल पंकज कठायत ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लचुराल जोशी में छापमारी के दौरान देवीलाल को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एसआई जावेद हसन के नेतृत्व में शराब पीकर वाहन चलाने वाले अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें