फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में दिनभर ठप रही पेयजल आपूर्ति

Sun, 20 May 2018 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पानी की चल रही हड़ताल को लेकर जनता पहुंची नौले धारों में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एफआईआर से नाराज जल संस्थान कर्मी शनिवार की आधी रात से हड़ताल में चले गए। इसके साथ ही उन्होंने टूल डाउन कर आपूर्ति रोक दी। नतीजन जिले भर में दिनभर पेयजल आपूर्ति ठप रही। पहले से ही पेयजल किल्लत का सामना कर रहे जिलावासियों को हड़ताल के चलते भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। जिले भर के प्राकृतिक स्रोतों में पानी भरने के लिए दिनभर कतार लगी रही। 

विज्ञापन


शनिवार रात 12 बजे से जिले भर के जल संस्थान कर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में टूल डाउन कर दिया। टूल डाउन के साथ ही रविवार सुबह से जिले भर में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इसके साथ ही जिले में जल संस्थान की छोटी-बड़ी लगभग पांच सौ पेयजल योजनाएं बंद हो गई। टूल डाउन के चलते जिलेभर में सुबह की पाली में क्षेत्रवासियों को पानी नहीं मिल पाया।

पहले से ही पेयजल किल्लत का सामना कर रहे क्षेत्रवासियों की दिक्कत और बढ़ गई। पानी के इंतजाम में उन्हें प्राकृतिक स्रोतों की ओर रुख करना पड़ा। इन स्रोतों पर दिनभर क्षेत्रवासियों की लंबी कतार लगी रही। पीने के पानी के लिए उन्हें कतारों में पसीना बहाना पड़ा। हालांकि प्राकृतिक स्रोतों से भी बमुश्किल प्यास बुझाने लायक पानी ही मिल पाया। पानी के इंतजाम में उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ा। इससे क्षेत्रवासियों की दिनचर्चा दिनभर अस्तव्यस्त रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें