फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डाॅ. अवस्थी को मिला पर्यावरण संरक्षण सम्मान

Wed, 21 Aug 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पुरस्कार के साथ डॉ.पीतांबर अवस्थी।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नौले-धारे बचाओ अभियान के संयोजक डॉ. पीतांबर अवस्थी को छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार प्रदान किया गया। राज रचना कला एवं साहित्य परिषद रायपुर की ओर से डाॅ. अवस्थी को यह पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

नगर के बजेटी क्षेत्र निवासी डॉ. अवस्थी लंबे समय से नौलों-धारों के संरक्षण और जल है तो कल है मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर हिमालय और उत्तराखंड के परंपरागत जल स्रोतों पर पुस्तक लिखी है। राज अर्चना कला एवं साहित्य परिषद के अध्यक्ष राम नारायण साहू और सुमित्रा साहू ने डाॅ. अवस्थी को पुरस्कृत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। डाॅ. अवस्थी को पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार मिलने पर जनपद के बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, कवियों और जन प्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें