फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हीपा गांव के लोगों का डोली ही एकमात्र सहारा

Tue, 25 Feb 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले का हीपा गांव सड़क सुविधा से वंचित है। किसी के बीमार पड़ने पर यहां के लोगों का डोली ही एकमात्र सहारा है। स्थिति यह है कि कई बार मरीज को डोली से सड़क तक पहुंचाने के लिए भी गांव में लोग नहीं मिल पाते हैं। ऐसे ही एक मामले में पैर टूटने से लाचार युवती चार लोगों ने डोली से सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन

बेड़ीनाग के प्रेमनगर से हीपा के लिए कई बार सड़क की सर्वे तो की गई लेकिन आज तक गांव यातायात सुविधा से नहीं जुड़ सका। यहां के लोगों को तीन से सात किमी की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती है। कुछ दिन पूर्व दीपक सिंह की पुत्री दीक्षा के पैर में फैक्चर आ गया था। उपचार के लिए उसे डोली से ही सड़क तक पहुंचाना पड़ा। प्रेम सिंह कार्की ने बताया कि सड़क के लिए साल 2022 और 2024 में चुनाव बहिष्कार भी किया था। शासन प्रशासन से केवल कोरे आश्वासन ही मिले।
सरकारी तंत्र की अनदेखी पर ग्रामीणों ने स्वयं ही सड़क काटनी शुरू की। आपसी सहयोग से बमरेत तक सड़क काटी है। हीपा गांव अभी भी सड़क से वंचित है। यहां पहुंचने के लिए तीन किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती है। सबसे अधिक समस्या किसी के बीमार पड़ने पर होती है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से शीघ्र गांव तक सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें