फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: समय पर कूड़ा नहीं उठने से डीएम नाराज

Mon, 11 Sep 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जिला गंगा समिति के साथ बैठक करती डीएम रीना जोशी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने जिला गंगा समिति के साथ हुई बैठक में अधिकारियों को नदियों में दूषित जल, अपशिष्ट कचरा और अन्य प्रकार की गंदगी प्रभावित करने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों से समय पर कूड़ा नहीं हटाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निकायों के ईओ और अन्य अधिकारियों को समय पर कूड़ा हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बैठक में डीएम ने आईटीबीपी के अधिकारियों को सेना की तर्ज पर एसटीपी टैंक का निर्माण करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को घाटों पर स्थापित शवदाह गृह की नियमित साफ सफाई करने, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने, नदी घाटों की सफाई करने और थल और रामगंगा नदी में नियमित सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएम ने जिले भर में कूड़ेदानों से समय पर कूड़ा नहीं उठने पर नाराजगी प्रकट की। बैठक में डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, डीडीओ रमा गोस्वामी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें