फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क के डामरीकरण के लिए 2.29 करोड़ स्वीकृत

Mon, 11 Sep 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। अल्काथल-रजगोड़ा सड़क पर डामरीकरण के लिए 2.29 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। कई वर्षों से डामरीकरण न होने से क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। डामरीकरण होने से करेला, रजगोड़ा, चनकोट, अल्काथल, धारगांव और ओखलगांव के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक बिशन सिंह चुफाल के प्रयास से चार किमी लंबी इस सड़क के डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए 2.29 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है। भाजयुमो महामंत्री पीयूष उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विधायक चुफाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी।
युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सत्याल, कमल कन्याल, भूपाल सत्याल, मनोज उपाध्याय, प्रकाश चंद्र, मदन उपाध्याय, मनीष कुमार, सोनू सत्याल आदि ने मुख्यमंत्री और विधायक का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन

पुल की मंजूरी के लिए जताया सीएम का आभार

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। आंवलाघाट स्थित रामगंगा में 36 मीटर लंबे पुल निर्माण के लिए धन की स्वीकृति मिलने पर भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक फकीर राम टम्टा का आभार जताया।

कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा गया कि दशकों पुरानी आंवलाघाट पुल की मांग पूरी हुई है। पुल बनने से गंगोलीहाट और पिथौरागढ़ क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। भविष्य में मुख्य सड़क नेशनल हाइवे 309 ए के अतिरिक्त यह सड़क गंगोलीहाट क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विशेषकर भेरंग क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। पर्यटक और श्रद्धालु एक ही दिन में महाकाली, चामुंडा, पाताल भुवनेश्वर गुफा, चंडिका घाट सहित कई मंदिरों का दर्शन कर सकेंगे। विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि कांग्रेस ने जनता की इस महत्वपूर्ण मांग को लंबे समय तक लटकाए रखा। बैठक में दर्पण कुमार, कृष्ण बोरा, रमेश बोरा, भगवती मेहरा, जयश्री पाठक, विमल रावल, ललित पाठक, हरीश दुर्गापाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें