फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीके ब्वॉयज और पांगला क्वाटर फाइनल में

Tue, 28 Mar 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट मारने का प्रयास करता बल्लेबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सौन मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में डीके ब्वॉयज और पांगला ने जीत दर्ज कर क्वाटर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


देवसिंह खेल मैदान में जारी प्रतियोगिता में पहला प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला डीके ब्वॉयज और टकाना इलेवन के बीच हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर मुन्ना सिंह मेहरा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। डीके ब्वॉयज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 236 रन बनाए। अजय थापा ने नाबाद 123 रनों का योगदान दिया। प्रदीप ने 2 विकेट लिए। जवाब में टकाना इलेवन की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन ही बना सकी। डिगर ने शानदार 73 रन बनाए। त्रिभुवन ने 4 और भीम ने 2 विकेट लिए। डीके ब्वॉयज ने 101 रन से मुकाबला जीत लिया। अंपायर दीपक राजपूत, तारेंद्र महर और स्कोरर प्रशांत भैंसोड़ा थे।
विज्ञापन


दूसरा मैच महाकाली गंगोलीहाट और पांगला के बीच हुआ। महाकाली ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। पुष्कर ने 25, सचिन और भरत ने 22-22 रनों का योगदान दिया। सुशील ने 4, भुवन और रमेश ने 2-2 विकेट लिए। पांगला की टीम ने दीपक के नाबाद 58 और भाष्कर के 51 रनों की बदौलत मैच 12 ओवर में 9 विकेट से जीत लिया। अंपायर रोहित सामंत, श्रीनिवास और स्कोरर कमल परिहार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें