फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने कुछ देर यातायात बाधित किया

Tue, 28 Mar 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग में पुंकेश्वर मार्ग पर प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाइवे से हटाकर शराब की दुकान को पुंकेश्वर मंदिर मार्ग पर शिफ्ट करने की तैयारी का विरोध जारी है। मंगलवार को महिलाओं ने पुंकेश्वर मार्ग पर कुछ देर जाम लगाया और प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि यदि इलाके में शराब की दुकान खोली गई तो महिलाएं उग्र आंदोलन छेड़ देंगी। अब महिलाओं ने इलाके के सभी लोगों से कहा कि वह शराब की दुकान खोलने के लिए अपने मकान में जगह न दें।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि प्रशासन को महिलाओं के विरोध का संज्ञान लेना चाहिए और इस बात की लिखित गारंटी देनी होगी कि शराब की दुकान पुंकेश्वर मार्ग पर शिफ्ट नहीं की जाएगी। महिलाओं का कहना है कि एक स्थान की दुकान को हटाकर आबादी वाले इलाके में ले जाना अपराध है। शराब व्यवसायी को चाहिए कि वह दुकान को कहीं अन्य स्थान पर ले जाए। कम से कम पुंकेश्वर रोड पर शराब की दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। बेड़ीनाग की शराब की दुकान भी हाइवे के दायरे में आई है। हाइकोर्ट के आदेश पर इसे शिफ्ट किया जाना है।

प्रदर्शन में महिला संगठन की अध्यक्ष माधुरी देवी, राधा देवी, विमला देवी, मीरा देवी, मोहनी देवी, शारदा देवी, लीला देवी, कमला देवी, भागुली देवी, आनंदी देवी समेत गणेश चौक, बोराखेत, सांगड़ गांव के लोग शामिल हुए। उधर, थल में महिलाओं ने आंदोलन तो नहीं किया, लेकिन प्रशासन को सख्त चेतावनी दी कि पुराना बाजार में शराब की दुकान खोलने का प्रयास न किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें