फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाभै और डीके ब्वॉयज जीते

Fri, 24 Mar 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रन लेते बल्लेबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवसिंह खेल मैदान में जारी स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सौन मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पाभै और डीके ब्वॉयज ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पहला मुकाबला बजेटी और पाभै की टीमों के बीच हुआ। मुख्य अतिथि एसबी क्लब के अध्यक्ष ललित बोहरा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। बजेटी ने 5 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। पवन ने 59 और संजय ने 25 रनों का योगदान दिया। कृष्णा ने 2 विकेट लिए। जवाब में पाभै की टीम ने 14वें ओवर में 8 विकेट से मैच जीत लिया। रोहित ने 55 और दीपक ने 51 रनों का योगदान दिया। कमल और हिमांशु ने 1-1 विकेट लिया। अंपायर राजेंद्र गुरु, दीपक राजपूत और स्कोरर प्रशांत भैंसोड़ा थे।

दूसरा मैच होमगार्ड इलेवन और डीके ब्वॉयज के बीच मैच हुआ। होमगार्ड ने निर्धारित 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 62 रन बनाए। सुरेश ने 19 रन बनाए। मनोज ने 3 दीपक और भीम ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में डीके ब्वॉयज की टीम ने 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। हरीश ने 18 रन बनाए। सूरज ने 3 विकेट लिए। अंपायर रोहित सामंत, जीवन मेहता और स्कोरर पारस मुडेला थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें