फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने 60 यूनिट रक्तदान किया

Fri, 24 Mar 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में रक्तदान करते कालेज के छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों, आईसीआईसी बैंक कर्मचारियों और नन्हीं कली सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने 60 यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन


रक्तदान शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा. देवराज सिंह पांगती ने दीप जलाकर किया। सबसे पहले वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. विमल जोशी ने रक्तदान किया। इससे पहले जिला चिकित्सालय के रक्तकोष विभाग के चिकित्सक डा. नरेंद्र शर्मा ने रक्तदान विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डा. गिरीश चंद्र पंत और प्रोफेसर डा. जगदीपक जोशी, डा. अभिषेक कुमार पंत ने कहा कि वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी भविष्य में भी रक्तदान करते रहेंगे।

रक्तदान शिविर का संचालन कंचन खर्कवाल, पूजा लोहिया, नीलम लशपाल, सपना धामी, शिवानी चंद, दिशा, नितिन मारकाना, दक्ष चौहान के निर्देशन में किया गया। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में जिला चिकित्सालय की रक्तदान टीम और रेडक्रास समिति की पूनम खत्री ने सहयोग किया। इस दौरान डा. प्रेमलता पंत, डा. शांति यार्सो, डा. रिचा पुनेठा, डा. विमल जोशी, कृष्ण सिंह पंचपाल, रोशन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें