फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राम राज्याभिषेक के साथ दियूरी बेलखेत रामलीला का समापन

Tue, 03 Nov 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। दियूरी बेलखेत में आयोजित रामलीला का सोमवार को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर रावण वध से लेकर राम राज्याभिषेक तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और देर रात तक कलाकारों के शानदार अभिनय का आनंद लिया।
विज्ञापन

रामलीला के बारहवें दिन रावण-कुंभकर्ण प्रसंग से मंचन की शुरुआत हुई। इसके बाद भगवान श्रीराम और कुंभकर्ण के बीच भीषण युद्ध हुआ जिसमें कुंभकर्ण का वध किया गया। फिर श्रीराम और रावण के बीच घमासान युद्ध हुआ। अंत में भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध कर प्रजा को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। इसके बाद 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और राज्याभिषेक तक की लीला का मंचन किया गया। राम राज्याभिषेक के प्रसंग ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
राम की भूमिका आयुष बोहरा, लक्ष्मण की रोहन बोहरा और सीता की भूमिका तनीषा बोहरा ने निभाई। रामलीला के सफल आयोजन में कमेटी संरक्षक सुंदर बोहरा, अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह, बाजा वादक संजय जोशी, तबला वादक खीमानंद जोशी, तालीम मास्टर त्रिलोचन जोशी, अमर सिंह, गणेश सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान बालम सिंह, कमल बोहरा सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें