पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थापित ओलंपिक सेल्फी प्वाइंट में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने सेल्फी लेकर टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले देश के खिलाड़ियों को शुभकामना संदेश दिया।
स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका ने ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले समस्त भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन और उन्हें प्रेरित करने के लिए सेल्फी लेकर शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा इससे हमारे भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन बढ़ेगा और वह देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीत सकेंगे। इससे पूर्व डीएम आनंद स्वरूप, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ला, पूर्व प्राचार्य जीत सिंह ज्याला, जनार्दन सिंह वल्दिया, कमला बिष्ट, बहादुर सिंह बोहरा, उप क्रीड़धिकारी प्रताप सिंह, ई-डिस्ट्रीक मैनेजर दिनेश वर्मा, सतीश कुमार, ललित मोहन कुंवर आदि ने सेल्फी लेकर भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर 10 से 24 अप्रैल तक पौलैंड में आयोजित यूथ वूमैन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सात स्वर्ण पदक जीतकर विश्व में प्रथम स्थान हासिल करने वाली भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक भाष्कर, एवरेस्ट विजेता मनीष उनके प्रशिक्ष बासु को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।