फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातशिलिंग-थल सड़क को केबल बिछाने के लिए खोदा

Mon, 17 Apr 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़गंगोलीहाट/गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
थल-सातशिलिंग सड़क की दुर्दशा के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एक निजी कंपनी ने ओएफसी केबल बिछाने के लिए जेसीबी का प्रयोग कर सड़क ही खोद डाली। अब लोगाें ने जिलाधिकारी से इस मामले की शिकायत की है। 
विज्ञापन


सोमवार को जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने निजी संचार कंपनी की ओएफसी लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से खुदाई कर सातशिलिंग-थल सड़क को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने डीडीहाट के एसडीएम को जेसीबी का प्रयोग बंद कराने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि ओएफसी लाइन बिछाने के लिए मुवानी से बुंगाछीना की ओर जेसीबी से खुदाई की जा रही है। जेसीबी से खुदाई करने से सड़क का बड़ा हिस्सा कट रहा है। प्रदर्शन में पप्पू डोबाल, मनोज ज्याला, मोहित भट्ट, महेश सिंह, राहुल सिंह, प्रकाश ज्याला, उमेश भट्ट, सुनील तिवारी, युवराज सामंत शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें