फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल खोलने की फरियाद लेकर डीम से मिलेंगे व्यापारी

विज्ञापन
झूलाघाट में आगामी रणनीति को लेकर बैठक करते व्यापारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट व्यापार संघ की बैठक में पुल से पास बनाकर आने जाने वालों का विरोध किया गया। क्षेत्र के व्यापारी जल्द ही क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में सीमा पुल खोलने की फरियाद लेकर डीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को झूलाघाट रोडवेज स्टेशन के पास व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी ने कहा कि पिछले साल 22 मार्च से पुल बंद है। सरकार और स्थानीय प्रशासन को व्यापारियों की कोई चिंता नही है। जिला प्रशासन बैतड़ी प्रशासन के इशारों पर काम कर रहा है। बैतड़ी प्रशासन अपने नागरिकों के हित में पुल को सोमवार और शुक्रवार को खोलने के लिए पास जारी कर रहा है। व्यापारियों ने मांग उठाई कि भारतीय प्रशासन नेपाल प्रशासन पर सीमा पुल खोलने के लिए दबाव बनाए। तय किया गया कि जल्द ही व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल विधायक बिशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में डीएम से मिलेगा। बैठक में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष लवदेव भट्ट, महाकाली की आवाज के संयोजक शंकर खड़ायत, अतीक अहमद, अयूब, प्रकाश डिक्टिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें