डीडीहाट(पिथौरागढ़)। थल में रामगंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने के कारण डीडीहाट को आने वाली पंपिग योजना को बंद कर दिया गया है। इस कारण डीडीहाट में पानी की सप्लाई प्राकृतिक स्रोतों से की जा रही है।
लगातार हो रही बारिश के चलते थल की रामगंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का पानी पंप हाउस को छू रहा है। नदी के जल स्तर के लगातार बढ़ने के कारण पंप हाउस को बंद कर दिया गया है। इस कारण थल की रामगंगा के पानी की सप्लाई डीडीहाट में नहीं हो पा रही है। पानी की कमी को पूरा करने के लिए जल संस्थान पुरानी पेयजल योजना से नगर में पानी की सप्लाई को पूरा कर रहा है। जल संस्थान के ईई अवधेश कुमार ने बताया कि पानी की कमी को पूरा करने के लिए पुराने प्राकृतिक स्रोतों को ही सही करके नगर में पानी बांटा जा रहा है।