फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला से हेलीकॉप्टर सेवा फिर शुरू

Sun, 11 Oct 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला से गुंजी और गर्ब्यांग के लिए हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू हो गई है। गुंजी और गर्ब्यांग से लोगों को लाया जा रहा है। 15 अक्तूबर तक हेलीकॉप्टर यहीं रहेगा। गुंजी और गर्ब्यांग में बड़ी संख्या में लोग हेलीकॉप्टर के इंतजार में बैठे हुए थे। यह लोग पिछले महीने बडानी पूजा के लिए अपने गांव गए हुए थे। बीच में कुछ दिन तक हेलीकॉप्टर सेवा बंद हो जाने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों की दिक्कतों की जानकारी जिलाधिकारी सुशील कुमार को दी गई। डीएम ने शासन स्तर पर वार्ता कर उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों से लोगों को लाने के लिए फिर से हेलीकॉप्टर मंगा लिया।
विज्ञापन


एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि गुंजी से सभी लोगों को लाने तक हेलीकॉप्टर सेवा जारी रहेगी। 15 अक्तूबर तक गुंजी और गर्ब्यांग से सभी लोग हेलीकॉप्टर से धारचूला पहुंच जाएंगे। इस बीच फिर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल ने बताया कि बुजुर्ग और बीमार लोगों का गुंजी से पैदल आ पाना संभव नहीं था। यह सभी लोग सितंबर के दूसरे पखवाड़े में बडानी पूजा में भाग लेने के लिए हेलीकाप्टर से गए थे। गुंजी और गर्ब्यांग में अब ठंड का असर शुरू होने लगा है। इन गांवों से लोग शीतकालीन प्रवास पर घाटियों के लिए निकल चुके हैं। इस बीच हेलीकॉप्टर ने रविवार को भी दो बार उड़ान भरी। लोगों को गुंजी से धारचूला आने के लिए 2500 रुपये किराए का भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें