फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी सिंघाली पहले स्थान पर

Sun, 11 Oct 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी नारायणनगर में चल रही कनालीछीना ब्लॉक की तीन दिवसीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में 263 अंकों के साथ जीआईसी सिंघाली पहले स्थान पर रहा। 254 अंक के साथ जीआईसी नारायणनगर दूसरे, 96 अंकों के साथ जीआईसी गर्खा तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में 22 स्कूलों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जीआईसी नारायणनगर की तुलसी मेहता, जीआईसी अस्कोट के पंकज खोलिया, नारायणनगर की यामिनी, जीआईसी सिंघाली के कमलेश खोलिया, सिंघाली के त्रिलोक चंद ने चैंपियनशिप हासिल की। निर्णायक गोविंद भंडारी, सीबीएस कन्याल, मोहन जोशी, राम कुमार साहू थे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य किशन भंडारी ने चैंपियन खिलाड़ियों को अपनी ओर से 1100-1100 रुपये की धनराशि प्रदान की। भंडारी ने जीआईसी खेल मैदान में मंच निर्माण के लिए दो लाख रुपये उपलब्ध कराने के साथ ही, चहारदीवारी और सड़क में सुधार कराने की बात कही।

प्रधानाचार्य हेम चंद्र जोशी ने प्रतियोगिता संचालन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता संचालन में जीआईसी सिंघाली के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह मुनौला, मनीष जोशी, चंद्रशेखर पाठक, चंदन बसेड़ा, रोशन लालवानी, लक्ष्मण प्रसाद, लक्ष्मी नारायण उपाध्याय, राजेंद्री कन्याल, कविता शाही, गणेश खुन्नू, राजेंद्र शाही, पीटीए अध्यक्ष दीवान सिंह मेहता, हयात सिंह खोलिया ने सहयोग किया। थानाध्यक्ष बीडी जोशी ने प्रतियोगिता के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें