मूनाकोट के बेलतड़ी में 46वें दिन धरने पर बैठी महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। अशोकनगर-बेलतड़ी सड़क मार्ग के लिए 46वें दिन भी धरना जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि वह 12 नवंबर को पिथौरागढ़ पहुंच रहे मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे, सकारात्मक पहल न निकलने पर 13 नवंबर से रामलीला ग्राउंड टकाना में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
सौनगांव से बेलतड़ी तक दो किमी सड़क पर 16 साल पहले स्वीकृत काम शुरू न होने से गुस्साएं ग्रामीण सितंबर से धरने पर बैठे हैं। क्षेत्र के लोगों ने सड़क का काम शुरू न होने की दशा में आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार करने का एलान भी किया हैं।
बुधवार को धरने पर बैठीं कलावती भट्ट और भागीरथी भट्ट ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समर्थन में जगदीश भट्ट, ललित, पूर्णानंद भट्ट, तुलसी देवी ने भी धरना दिया।
अवैध तरीके से सड़क बनाने का आरोप
पिथौरागढ़। एंचोली पंलोट के ग्रामीणों ने अवैध तरीके से सड़क निर्माण का आरोप लगाया है। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य रोकने के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क निर्माण के लिए लाई गई जेसीबी को ग्रामीणों ने रोक लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि वन अधिनियम की स्वीकृति के बिना ही सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने अवैध तरीके से सड़क निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर इंद्र मोहन भंडारी, दिनेश पांडेय, प्रेम राम, पुष्कर रावत, महेंद्र वल्दिया, हिम्मत रावत आदि थे।