फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में उडियारी ने थल को चार से हराया

विज्ञापन
थल मे आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रन दौड़ते खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल क्रिकेट बोर्ड की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित द्वितीय देवराज सत्याल स्मृति के 35वीं चैंपियन क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम चरण का मैच ईगल इलेवन उडियारी और लक्की स्टार थल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में उडियारी ने थल को चार रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

उडियारी की टीम ने टॉस जीतकर 12 ओवर में चार विकेट खोकर 131 रन बनाए। उडियारी के मध्यम क्रम के बल्लेबाज संजय ने सर्वाधिक 48 और कबीर में 36 रन बनाए। थल के गेंदबाज बबलू, हेमू, आशु, शैलू ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थल की टीम 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी।
मैच के अंतिम ओवर में थल को आठ रनों की दरकार थी, लेकिन उनके बल्लेबाज तीन रन ही बना सके। थल के बल्लेबाज हेमू ने 11 गेंदों में चार छक्के की मदद से 33 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। उडियारी के गेंदबाज त्रिलोक, प्रकाश, राजू, संजय ने दो-दो विकेट और भरत ने एक विकेट लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए उडियारी के संजय मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

नवीन कार्की, जगमोहन भैसोड़ा निर्णायक, अर्जुन सिंह स्कोरर रहे। थल क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र जंगपांगी ने कहा कि इस टूर्नामेंट को उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून से संबद्ध जिला क्रिकेट एसोसिएशन पिथौरागढ़ से मान्यता मिल गई है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला और राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें