फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महानवमी पर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 23 Oct 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महानवमी पर जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। सोमवार को शिवालय मंदिर पुराना बाजार, कालसिन भूमिया देवता पितरौटा, मां कौशल्या मंदिर हुड़ेती, मां भगवती मंदिर पौंण, उल्का देवी मंदिर, चंडिका धूरा, गुरना माता मंदिर, मां कामाख्या मंदिर, मां जयंती मंदिर ध्वज, मां कोटगाड़ी मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

पुराना बाजार मंदिर के पुजारी विनोद पांडेय ने बताया कि मां की नौ दिन तक सच्चे मन से विधि विधान से पूजा अर्चना करने से मां का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। कई मंदिरों में भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंदिरों में भक्तों ने दिन भर भजन कीर्तन कर मां की महिमा का गुणगान किया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें