बेड़ीनाग स्थित उडियारी के नौलिंग बजैंण मंदिर में आयोजित दीपोत्सव में मौजूद महिलाएं। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़।)। तहसील मुख्यालय से 10 किमी दूर उडियारी नौलिंग बजैंण मंदिर में नवमी पर मेला लगा। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से भक्तों की भीड़ रही।
मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ गोदान और पाठ का सामूहिक भी किया गया। मेले में बेड़ीनाग, थल, बागेश्वर, कांडा, राईआगर, डीडीहाट, मुवानी, गंगोलीहाट आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महिला-पुरुषों ने झोड़ा, चांचरी खेल लगाए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय उडियारी के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मनोरंजन किया। देव डांगरों ने लोगों को आशीर्वाद दिया। मंदिर के मुख्य पुजारी राजेंद्र प्रसाद पंत ने कि मेले में पिछले वर्षों से अधिक भीड़ रही। संवाद
बाक्स
दीपोत्सव में जलाए पांच हजार दीप
बेड़ीनाग। नौलिंग बजैंण मंदिर में महाष्टमी के मौके पर दीपदान का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने पांच हजार दीप प्रज्ज्वलित किए। सैकड़ों महिलाओं ने परंपरागत परिधान में सजधज कर आरती की। मंदिर में रात भर जागरण हुआ। युवाओं ने भजन-कीर्तन गाए। पहली बार हुए दीपोत्सव को लेकर क्षेत्र में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। संवाद