फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने चिह्नीकरण में हो रही देरी पर जताई नाराजगी

Wed, 31 Jan 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बैठक करते वंचित राज्य आंदोलनकारी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने चिह्नीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर वह पिछले दो वर्ष में पांच बार सीएम से मिल चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक उनकी कोई सुध नहीं ली गई है। उन्होंने शीघ्र चिह्नीकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन

बुधवार को वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन की बैठक अध्यक्ष उमा पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें अभी तक राज्य आंदोलनकारी का दर्जा नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों उन्हें आश्वासन दिया था। बैठक में राजेंद्र पांडे, जगदीश जोशी, रमेश बिष्ट, दीपा जोशी, शोभा जोशी, पार्वती भट्ट, मोहन पांडे, कैलाश सिंह, जीवन चंद्र, प्रमोद पंत, गजेंद्र सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें