फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के तबादलों से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 04 Jul 2019 11:32 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला, ब्यूराे बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
बेड़ीनाग के चौड़मन्या में प्रदर्शन करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज चौड़मन्या में शिक्षकों के तबादलों से बौखलाए अभिभावकों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र विद्यालयों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन को विवश होंगे।
विज्ञापन


आक्रोशित अभिभावकों का कहना है कि शिक्षकों के तबादले से विद्यालय में पढ़ाई चौपट हो गई है। उन्होंने बताया कि विद्यालय से पांच शिक्षकों का अन्यत्र स्थानांतरण हो चुका है। इनमें से दो शिक्षक बगैर प्रतिस्थानी के ही कार्यमुक्त  हो चुके हैं। उनका कहना था कि पूर्व में बिना प्रतिस्थानी के गणित, रसायन, भौतिक विज्ञान और हिंदी प्रवक्ता का स्थानांतरण किया गया। ये सभी पद अभी तक रिक्त चल रहे हैं। बताया कि वर्तमान में विद्यालय में पांच ही शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह कठायत के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों का कहना था कि यदि उनके बच्चों की उपेक्षा की गई और रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें