फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिना शासनादेश के जारी फीस वापस करने की मांग

Thu, 30 Nov 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
एमए में प्रवेश ति​थि बढ़ाने को प्राचार्या को ज्ञापन सौंपते टनकपुर महाविद्यालय के छात्र छात्राएं
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में बिना शासनादेश के ली गई फीस वापस करने की मांग छात्रसंघ ने की। छात्रसंघ महासचिव मुकेश कुमार ने एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छात्रसंघ महासचिव मुकेश कुमार ने कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय के नेतृत्व में एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में बिना शासनादेश के पिछले तीन साल से परिसर की फीस ली जा रही है, जो संविधान के खिलाफ है।
छात्र-छात्राओं से परिसर के नाम पर दोगुना शुल्क लिया जा रहा है। यह गरीब बच्चों के साथ अन्या है। बिना शासनादेश के महाविद्यालय के मुख्य गेट में परिसर के बोर्ड लगाए गए हैं। इसे हटाया जाए। महासचिव मुकेश ने कहा कि तीन साल से परिसर के नाम पर ली गई फीस को छात्र-छात्राओं के खाते में वापस ट्रांसफर किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर समाधान नहीं किया गया तो छात्रसंघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। संवाद
विज्ञापन

एमए कक्षाओं में प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग

टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने एमए कक्षाओं में प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य के माध्यम से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा है।



ज्ञापन में लिखा गया है कि कुछ छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय पोर्टल में प्रवेश को पंजीकरण कराया था, लेकिन किन्ही कारणों से वे प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं। उन्होंने कुलपति से छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता पर प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन में छात्रसंघ अध्यक्षा पूजा यादव, छात्रा उपाध्यक्ष प्रिया, उपसचिव विनीता, कोषाध्यक्ष खीम सिंह रावत, राजेंद्र प्रसाद, भाष्कर जोशी, अमित चंद, गौरव, सूरज मिश्रा आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें