फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने किया डीडीए के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सिमलगैर में संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने डीडीए के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कि? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने डीडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार ने पहाड़ी जनपदों से इसे समाप्त करने की मांग की। उन्होंने डीडीए को पर्वतीय जनपदों से निरस्त नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ता सिमलगैर बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विकास प्राधिकरण विनाश प्राधिकरण है और इस लूट प्राधिकरण को तुरंत निरस्त करने की मांग की है।
मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि जब तक सरकार विकास प्राधिकरण को पहाड़ों से निरस्त नहीं कर देती तब तक सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण के नाम पर पहाड़ की गरीब जनता से लूट का खेल चल रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विकास प्राधिकरण को निरस्त नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर कोर कमेटी के सदस्य सुशील खत्री, सुरेश जोशी, कैलाश कठायत, नरेंद्र ग्वाल,राकेश वर्मा, शंकर राम, विनय भाटिया,धीरज जोशी, गोकुल कुमार,फैजान मुबारक अली,अनीस अहमद मौजूद रहे
विज्ञापन

सरकार ने प्राधिकरण के नाम पर मच रखी है लूट: पुनेड़ा
पिथौरागढ़। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सह संयोजक चंद्र प्रकाशपुनेड़ा ने सरकार पर प्राधिकरण के नाम खुली लूट मचाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कोविड-19के कहर बाद लोग लॉकडाउन की मार झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा ऐसे समय में डीडीए 18 भवन स्वामियों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है जो गलत है। उन्होंने कहा ऐसा ही तानाशाही रवैया रहा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें