फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी आई रै नाटिका की प्रस्तुति देकर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण और संक्रमण की रोकथाम को जागरूक करने को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक तैयार किया गया। टकाना रामलीला मैदान में आयोजित जन जागरूकता संबंधी कार्यशाला में कोरोना ‘महामारी आई रै’ नाटिका का मंचन किया गया। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर नाटिका का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड -19 के संक्रमण की रोकथाम के साथ ही जारी लॉकडाउन अंतर्गत जनपद में सिविल सोसाइटी आर्गनाइजेशन की ओर से प्रशासन के साथ मिलकर उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य के बेहतर प्रचार प्रसार के लिए गीत एवं नाट्य कला एक बेहतर माध्यम है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज बास्ते मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि नाटक की पटकथा लेखक डॉ. सीबी जोशी ने तैयार की। जिसमें विभिन्न शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अभिनय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन ललित पंत, सुधि संस्था के किशोर पंत, एसपीएफ के जिला प्रतिनिधि, अजीम प्रेमजी फांउडेशन के प्रतिनिधि सहित आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

प्रस्तुत नाटिका के कलाकारों में विनोद टम्टा, राजेंद्र जोशी, राजीव जोशी, हरीश कुमार, लवकुश, पुष्पा बिष्ट, हिमानी लोहनी, विनय पांडेय शामिल रहे। कार्यक्रम में हर्षिता पुनेठा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संगीत में सदानंद भट्ट, भुवन पांडेय, बुद्धिदेव पांडेय, टीकाराम आदि थे। कार्यशाला का संचालन मोहन जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें