फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में महिला अस्पताल का संचालन करने की मांग

Wed, 24 Jul 2024 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
देहरादून में स्वास्थ्य महानिदेशक को ज्ञापन सौंपते दीपक धानिक। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) । बेड़ीनाग में महिला अस्पताल संचालित किए जाने की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दीपक धानिक ने देहरादून में महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तारा आर्या को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धानिक ने महानिदेशक को बताया कि महिला चिकित्सालय भवन जीर्णशीर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से इसका संचालन नहीं हो पा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की अधिकता और महिला डाॅक्टर नहीं होने से महिलाओं को इलाज के लिए अन्यत्र जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि महिला चिकित्सालय का संचालन किया जाता है तो कांडे-किरौली, गणाईगंगोली और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों का समय पर इलाज हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें