फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: झूलाघाट थाने में महिला कर्मियों को तैनात करने की मांग

Mon, 08 Apr 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
झूलाघाट में एसपी रेखा यादव को ज्ञापन देते ग्राम प्रधान और व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। एसपी रेखा यादव ने सोमवार को झूलाघाट थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान व्यापारियों ने थाने में महिला कर्मियों की तैनाती करने की मांग करते हुए उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक इजरवाल ने बताया कि एसपी को बताया कि थाने में महिला पुलिस का स्टाफ नहीं है जिस कारण समस्याएं हो रही हैं। एसपी ने कहा कि जिले में महिला पुलिस की संख्या बहुत कम होने से दिक्कत हो रही है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। व्यापारियों ने झूलाघाट थाने का लैंडलाइन फोन काफी समय से बंद होने की बात की। एसपी ने जल्द समाधान की बात कही।
एसपी रेखा यादव ने व्यापारियों से कहा कि अगर कहीं पर कोई घायल व्यक्ति दिखता है तो उसकी मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद करें। मदद करने वाले व्यक्ति को पुरस्कार किया जाएगा। बैठक में थाना प्रभारी सुरेश कंबोज, ग्राम प्रधान किरन भट्ट, धर्मानंद नरियाल, जगदीश जोशी, जमन सिंह ह्यांकी, सुरेश पंगरिया, सुभाष तिवारी, लच्छी राम, अयूब अहमद, नौशाद, लक्ष्मण चंद, सुरेश धामी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें