फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में लंबे समय से तैनात कर्मचारियों का स्थानांतरण करने की मांग

विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के सरकारी कार्यालयों में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी लोगों की मांग को जायज ठहराया।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि लंबे समय से सरकारी कार्यालयों में ड्यूटी दे रहे कर्मचारी राजकीय कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। साथ ही भ्रष्टाचार भी बढ़ रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का पालन नहीं किया जा रहा है।
इस दौरान आप नेता सुशील खत्री ने उनके आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि जिला मुख्यालय के राजकीय कार्यालयों में कई वर्षों से तैनात लिपिक वर्गीय और अन्य कर्मचारियों को चिह्नित कर उनका स्थानांतरण किया जाना चाहिए। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता युवराज सिंह सामंत, बंटी नेगी, पूरन राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें