फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी सितौली के ग्रामीणों ने किया लोनिवि कार्यालय में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
लोनिवि कार्यालय बेड़ीनाग में प्रदर्शन करते उड़ी सितौली के ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। हालियाडोब, लछीमा से नाचनी तक निर्माणाधीन सड़क मार्ग निर्माण में हो रही देरी से नाराज उड़ी सितौली के ग्रामीणों ने लोनिवि कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। सड़क निर्माण का कार्य तेज न करने पर उन्होंने उग्र आंदोलन कर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण संघर्ष समिति के अध्यक्ष शेर सिंह कार्की के नेतृत्व में शनिवार को लोनिवि कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार और लोनिवि के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हलियाडोब-नाचनी तक निर्माणाधीन सड़क में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण सड़क का एलाइनमेंट गलत बना हुआ है। इससे सड़क निर्माण के कार्य में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि विभाग टालमटोली कर रहा है।
एलाइनमेंट बदलने के कारण परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग पर आरोप लगाया कि पहले 14 किमी लंबी सड़क कटनी थी लेकिन इसमें से 1700 मीटर सड़क कम काटी गई है विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से पूरे 14 किमी सड़क का भुगतान कर दिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हलियाडोब से नाचनी तक सड़क नहीं बनेगी तो आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनवरी 2021 में सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद भी सड़क निर्माण में देरी की जा रही है। ग्रामीणों का शिष्टमंडल पांच बार ईई से मिल चुके हैं। हर बार 15 दिन का समय विभाग देता है। 1.78 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कार्य किया जाना था।
इसके लिए विभाग के पास धन अवशेष है। 9.5 किमी सड़क बनाने में एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से 20 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। इस मौके पर प्रधान सुरेश राम, डॉ. चंद्रशेखर पाठक, कैप्टन गोपाल सिंह मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत सिंह, पूर्व प्रधान दीवान सिंह मेहता, गोपाल सिंह, खीम सिंह, नाथूराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें