फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गंगोलीहाट में होगी साइकिल मैराथन और पैराग्लाइडिंग

Sat, 16 Sep 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट की पहाड़ी से उड़ान भरता पैराग्लाइडर (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगावली वंडर्स की कोशिश से क्षेत्र में पहली बार साइकिल मैराथन और पैराग्लाइडिंग का आयोजन होने जा रहा है। पर्यटन विभाग ने विश्व पर्यटन दिवस के एक दिन पहले 26 सितंबर को गेस्ट हाउस से लेकर पाताल भुवनेश्वर सड़क पर 11 किमी साइकिल मैराथन कराने की सहमति दी है। इसी दिन जीबल गांव की पहाड़ी से पैराग्लाइडर उड़ान भरेंगे। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन

गंगावली वंडर्स के संयोजक सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि साइकिल मैराथन के लिए 15 साल से ऊपर के 25 युवाओं ने आवेदन किया है। साइकिल की व्यवस्था पर्यटन विभाग करेगा। पैराग्लाइडिंग के लिए सात प्रशिक्षित पैराग्लाइडर जीवल की पहाड़ी से उड़ान कर चिटगल के मैदान उतरेंगे। गंगोलीहाट में दर्जनों गुफाएं, पर्वत श्रृंखलाएं तथा ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल हैं। पर्यटकों का पाताल भुवनेश्वर, महाकाली मंदिर आना-जाना वर्ष भर लगा रहता है लेकिन अन्य स्थल उनकी नजरों से अभी दूर हैं। इन स्थलों को एक श्रृंखला में जोड़ने पर अनेक युवाओं को रोजगार मिलेगा।
कोट
मैराथन और पैराग्लाइडिंग की तैयारी अंतिम चरण में है। आयोजन को सफल बनाने में भूपेश पंत, भगवती पंत, गजेंद्र रावल, सुनील रावल, दीपक, चारु बोरा, पप्पू रावल, ऋषभ रावल सहयोग कर रहे हैं। - कीर्ति चंद्र आर्या, जिला पर्यटन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें