फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गुंजी में कैलाश मानसरोवर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच हुई

Mon, 07 Jul 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल गुंजी में है। सोमवार को आईटीबीपी के कैंप में सभी यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. रिशु के नेतृत्व में डॉ. शुभम मोहन पुरिया, डॉ. अंकित और जिला अस्पताल पिथौरागढ़ से यशपाल मेहरा शामिल रहे। इसके अतिरिक्त नर्सिंग स्टॉफ में शामिल स्वाति, मंजू कार्की और सरोज कुमारी ने जांच में सहयोग किया।
विज्ञापन

यात्रियों का पहला दल मंगलवार को नाभीढांग के लिए रवाना होगा। नाभीढांग में भी यात्रियों का मेडिकल किया जाएगा। उसके बाद यात्री आईटीबीपी की निगरानी में लिपुलेख से तिब्बत में प्रवेश करेंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दूसरा दल 09 जुलाई की शाम को धारचूला पहुंचेगा। गुंजी में कैलाश मानसरोवर यात्रियों के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। रं समाज की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। स्थानीय संस्कृति की झलक पाकर यात्री खुश नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें