फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया हॉटमिक्स पर अफसरों को लगाई फटकार

Thu, 13 Apr 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग-थल रोड पर हॉटमिक्स के काम का निरीक्षण करती विधायक मीना गंगोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घटिया हॉटमिक्स को लेकर विधायक मीना गंगोला ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। बेड़ीनाग-थल हाइवे पर इन दिनों हॉटमिक्स बिछाने और नालियों के निर्माण का काम चल रहा है। उन्होंने हॉटमिक्स का काम शीघ्र रोकने के आदेश दिए हैं। कहा है कि हॉटमिक्स मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा है और नाली निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग में लाई जा रही है।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि घटिया हॉटमिक्स के संबंध में क्षेत्र के लोगों ने शिकायत की थी। इसी के आधार पर बृहस्पतिवार को उन्होंने खुद स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मानकों के अनुसार काम न होने पर भुगतान रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कार्य संस्कृति बदलनी होगी और किसी भी काम में मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक के आदेश पर फिलहाल हॉटमिक्स और नाली निर्माण का काम रोक दिया गया है। इस दौरान गोकुल गंगोला, धीरज बिष्ट, महेश पंत, हयात सिंह डसीला, रवींद्र बनकोटी, हरीश कोरंगा, भगवान सिंह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें