फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौना सड़क के बंद होने से गांव में सड़ने की कगार पर पहुंचा 1200 कुंतल आलू

विज्ञापन
मुनस्यारी के बोना गांव में खेतों में पड़ा आलू। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बौना गांव की सड़क के बदहाल और पुल का निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण 600 की आबादी को को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। गांव में 1200 क्विंटल आलू खराब होने की कगार पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन

मरीजों को डोली के सहारे अस्पताल ले जाना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। चिंतित लोगों ने लोनिवि और शासन-प्रशासन से शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है।
बीते दिनों हुई बारिश के कारण झापुली-बौना सड़क पूरी तरह बदहाल हो गया था, जिससे लोग परेशान हैं। गोरी नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य पूरा नहीं होने से भी लोगों को दिक्ततों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण बीमार और बुजुर्ग लोगों को बदहाल रास्तों से डोली के सहारे सड़क तक लाने के लिए मजबूर हैं। सड़क के बदहाल होने से गांव में करीब 1200 क्विंटल आलू खराब हो रहा है। इसके बाद भी शासन-प्रशासन ग्रामीणों का दर्द नहीं दिख रहा है।
हर वर्ष आपदा में सड़क बंद हो जाती है। जिस कारण 600 की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। - ऊषा देवी, प्रधान, बोना
हर साल जून-जुलाई में आपदा के बाद मार्ग बंद हो जाता है। वर्तमान में रास्ते खराब होने से 1200 क्विंटल आलू बाजार तक नहीं पहुंच पा रहा है। -विक्रम दानू, जिला उपाध्यक्ष, एनएसयूआई
निर्माणाधीन झापुली-बोना सड़क को एक सप्ताह पहले खोल दिया गया है। सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। नदी में पुल निर्माण किया जा रहा है। जिसके बाद लोगों को आवाजाही में दिक्कत नहीं होगी। - जेपी थपलियाल, ईई, डीडीहाट, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें