फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान से गिरकर महिला की मौत

Sat, 07 Nov 2015 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घास काटने जंगल गई एक महिला की शनिवार सुबह चट्टान से गिरकर मौत हो गई। महिला के पति की एक माह पूर्व बीमारी से मौत हुई थी। अब इनकी दो मासूम बेटियां बेसहारा हो गई हैं। तहसील क्षेत्र में घास काटते समय चट्टान से गिरने की एक माह के भीतर यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन

मदकोट गांव निवासी पार्वती देवी (42) पत्नी स्व. राम सिंह दोसाद शनिवार सुबह जंगल से घास लेने के लिए गई थी। उसी दौरान वह चट्टान से फिसलकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने किसी तरह खाई से शव को निकाला और राजस्व पुलिस को सूचना दी। राजस्व उपनिरीक्षक गणेश सिंह टोलिया ने शव का पंचनामा भरा। पार्वती के पति की एक माह पहले बीमारी से मौत हुई थी। वह बड़ी मुश्किल से अपनी दो छोटी बेटियों का पालन-पोषण कर रही थी। अब मां के मरने के बाद दोनों बेटियां बेसहारा हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अनाथ हो चुकी बेटियों के पालन पोषण की व्यवस्था की जाए। इस घटना से पूरे कस्बे में शोक की लहर है। इन दिनों पहाड़ों में घास कटाई का सीजन होता है। लोग घास का संग्रह कर रख देते हैं और उसे जाड़ों में जानवरों को खिलाया जाता है। घास काटते समय अक्सर महिलाओं के साथ हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें