फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sat, 29 Apr 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में तेंदुए की खाल के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस की एसओजी टीम ने शुक्रवार शाम तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि एक व्यक्ति अब भी फरार है। सभी आरोपियों के खिलाफ डीडीहाट थाने में वन्य जंतु संरक्षण एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। खाल की लंबाई आठ फुट है। हाल के दिनों में पकड़ी गई खालों में इसकी लंबाई सबसे ज्यादा बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि डीडीहाट क्षेत्र में खाल तस्करों के सक्रिय होने की सूचना पर एसओजी को चेकिंग का काम सौंपा गया था। शुक्रवार शाम डीडीहाट-दूनाकोट रोड पर बाइक (यूके 05बी-0898) से ये लोग खाल लेकर आ रहे थे। एसओजी की टीम ने उनको मौके पर ही दबोच लिया। एसपी के अनुसार इस मामले में मदकोट निवासी मनोज सिंह, खेतारकन्याल निवासी अजय सिंह और दार्चुला नेपाल निवासी गगन सिंह महरा को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ बरम निवासी किशोर सिंह भी था, लेकिन वह फरार हो गया।

पकड़ी गई खाल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सात लाख रुपये आंकी गई है। एसओजी की टीम में प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा, मनमोहन भंडारी, अनिल मर्तोलिया, राजकुमार, यशपाल मेहता थे। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि डीडीहाट के जंगलों में ही तेंदुए की हत्या की गई थी और उसकी खाल को बेचने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों को खाल समेत डीडीहाट थाने लाया गया। थाना प्रभारी गणेश सिंह सामंत ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें