फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोड़ कटिंग के नाम पर हो रहा अवैध खनन

Sun, 01 Apr 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
विज्ञापन
गणाईगंगोली के भड़गड़ा में खनन के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गणाईगंगोली-बनकोट मार्ग के भड़गड़ा नामक स्थान पर मोड़ कटिंग के नाम पर हो रहे अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि कटिंग की आड़ में खनन का धंधा चलाया जा रहा है। लोगों ने खनन बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


भड़गड़ा में एकत्र लोगों ने लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि मोड़ कटिंग के नाम पर अवैध खनन किया जा रहा है। पहाड़ी से जमकर पत्थर निकाले जा रहे हैं। कई पैरापिट तोड़ दिए गए हैं। प्रदर्शन में शामिल उमेश डसीला, महिपाल मेहता का कहना थान कि पहाड़ी के बेतरतीब कटान और पत्थर निकालने से बरसात में भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है। यही हाल रहा तो बरसात में पहाड़ी दरकेगी और यातायात बाधित रहेगा।

इन लोगों ने पूरे प्रकरण की जानकारी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दी है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, जिलाधिकारी, विधायक, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला खान अधिकारी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता को भी भेजी है। प्रदर्शन में राजेंद्र सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद थे। उधर, लोनिवि बेड़ीनाग के अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलड़िया का कहना है कि मोड़ कटिंग के लिए ठेकेदार को ठेका दिया गया है। काम नियमों के अनुसार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें