फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 किलो चरस पकड़ी

Wed, 16 Sep 2015 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 पश्चिमी नेपाल के बजांग जिले में बुधवार को पुलिस ने 75 किलोग्राम चरस के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग चरस को एक वाहन में रखकर भारतीय सीमा में पहुंचाने की फिराक में थे। पुलिस ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि चरस किस भारतीय शहर में पहुंचाई जानी थी। इतनी बड़ी मात्रा में चरस पकड़े जाने की पश्चिमी नेपाल में यह पहली घटना है। बताया गया कि यदि यह चरस किसी तरह भारतीय क्षेत्र में पहुंच जाती तो उसकी कीमत 75 लाख रुपये हो जाती।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस के थाना प्रभारी चेतराम बुड़ा के नेतृत्व में टीम बुधवार दोपहर बाद मटेला ग्राम विकास समिति क्षेत्र में गश्त पर थी तभी एक जीप की चेकिंग के दौरान उसमें अलग-अलग थैलों में रखी 75 किलो चरस बरामद हो गई। जीप में नौ लोग सवार थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। बजांग जिला पुलिस के प्रहरी निरीक्षक लक्ष्मी राज अधिकारी ने बताया कि यह लोग चरस को भारतीय सीमा तक पहुंचाने की कोशिश में थे। जीप में सवार लाल बहादुर बोरा, विनोद बोरा, जयबहादुर, लोकेंद्र बोरा, गजेंद्र बोरा, हरी सार्की, मेघराज, प्रेम बोरा और रामलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि नेपाल से इन दिनों चरस की तस्करी बड़े पैमाने में होती है। कई तस्कर इस धंधे में शामिल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें