फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैग्नेसाइट के ऑयल टैंक में आग

Thu, 13 Dec 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बंद पड़ी मैग्नेसाइट फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर के चंडाक में स्थित पुरानी मैग्नेसाइट फैक्ट्री के ऑयल टैंक में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लगभग 23 वर्ष से बंद पड़ी मैग्नेसाइट फैक्ट्री में आग लगने की यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार अपराह्न 4.40 बजे मैग्नेसाइट फैक्ट्री के ऑयल टैंक में आग लग गई। फैक्ट्री की देखरेख में तैैनात रमेश जोशी ने इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी। इसी बीच चंडाक रोड पर मौजूद कुछ युवाओं ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पिथौरागढ़ से फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने वालों में फायरब्रिगेड इंचार्ज दान सिंह खैर, कृष्ण सिंह गुंज्याल, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह तिलारा, रमेश बंगारी, फायर मैन मदन सिंह, महेंद्र सिंह, संजय सिंह, गौरव सिंह, राम सिंह, दीपक रावल शामिल थे।

माना जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा खाली पड़ी फैक्ट्री के ऑयल टैंक के पास आग जलाई होगी। इससे तेल ने आग पकड़ ली होगी। इस फैक्ट्री के आसपास आए दिन अराजक तत्व भी घूमते रहते हैं। फायरब्रिगेड इंचार्ज दान सिंह खैर ने इस तरह की घटना न हो, इसके लिए फैक्ट्री की देखरेख का काम करने वाले रमेश जोशी को अनजान लोगों को फैक्ट्री में नहीं घुसने देने के निर्देश दिए। मैग्नेसाइट फैक्ट्री में इससे पहले अप्रैल 2017 में भी भीषण आग लगी थी। जिस पर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें