फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समकोट गांव में करंट लगने से युवक की मौत

Sat, 28 Nov 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तहसील के समकोट गांव में शनिवार को करंट से युवक की मौत हो गई। बिजली की जर्जर लाइन की तार टूटकर युवक पर गिर गया था। इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। कहा है कि विभाग की लापरवाही से घटना हुई है। जर्जर लाइनों को ठीक करने के लिए कई बार आग्रह किया गया था लेकिन विभाग ने कोई गौर नहीं किया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग की टीम समकोट गांव को रवाना हो गई है।
विज्ञापन

समकोट गांव निवासी राजेंद्र सिंह (26) पुत्र विजय सिंह अपने घर के आंगन में खड़ा था तभी बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट से राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही विभाग ने लाइन तो काट दी थी लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी। इस घटना से समकोट गांव में कोहराम मच गया। राजेंद्र के घर पर पत्नी तथा बूढ़े माता-पिता है। विद्युत विभाग के अभियंता बहादुर सिंह सूचना मिलते ही गांव को रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मौका मुआयना कर यह पता लगाया जाएगा कि हादसा कैसे हुआ। गांव के लोग घटना से भारी गुस्से में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें