फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनाप भूमि पर खड़े कर दिए मकान, प्रशासन को भनक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में विकास प्राधिकरण लागू होने के बाद भी अवैध रूप से भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह के एक मामले में दौला में बेनाप भूमि पर तीन मकान खड़े कर दिए गए और प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने अवैध रूप से किए गए निर्माण कार्य को ढहाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दौला वार्ड की सभासद भावना नगरकोटी ने बेनाप भूमि पर प्रशासन को अवैध रूप से भवनों का निर्माण कार्य करने की सूचना दी। इस पर मंगलवार को एसडीएम संतोष कुमार पांडेय, राजस्व उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण स्थल का मुआयना किया। भवनों का निर्माण कार्य बेनाप भूमि पर पाए जाने पर एसडीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों को ढहाने के निर्देश दिए।

इधर, पिथौरागढ़ में विकास प्राधिकरण लागू किया गया है। इसके तहत भवनों का निर्माण बिना नक्शा पास किए नहीं किया जा सकता है। विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में सभी निर्माण कार्य मानकों के अनुसार किए जाने जरूरी है। इसके बावजूद प्रशासन को भवनों के निर्माण तक की भनक नहीं लगी।
विज्ञापन


सरकारी जमीन पर अवैध रूप से भवनों के निर्माण की सूचना मिली थी। राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। राजस्व विभाग को अवैध निर्माण कार्य को ढहाने के निर्देश दिए गए हैं। बेनाप भूमि सरकारी भूमि होती है। सरकारी भूमि पर किसी निजी भवन का नक्शा पास नहीं हो सकता है। -संतोष कुमार पांडेय, एसडीएम, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें