फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में अज्ञात व्यक्ति का शव बहकर आया

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। सेरा उर्फ बडोली ग्राम पंचायत के चौनापातल के पास बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने सरयू नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव बहता देखा। इस पर वहां लोगों का हुजूम लग गया। शव 30 से 40 उम्र के व्यक्ति का है। जिसके शरीर पर टीशर्ट और अंडरवियर है।
विज्ञापन


नदी में शव होने की सूचना पर राजस्व निरीक्षक डेविड मर्तोलिया, राजस्व उप निरीक्षक मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची। शव को नदी से निकालकर पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शव के बारे में आसपास के पुलिस स्टेशन और राजस्व क्षेत्रों को सूचित कर दिया है। शव के बागेश्वर क्षेत्र से बहकर आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें