फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट में रेस्टोरेंट से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील रोड पर स्थित मयूर रेस्टोरेंट का दरवाजा तोड़कर चोरों ने सोमवार की रात नकदी और कीमती मोबाइल फोन चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं, चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


मयूर रेस्टोरेंट के मालिक मनीष बोरा ने पुलिस में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार की सुबह जब उन्होंने रेस्टोरेंट खोला तो सारा सामान बिखरा था। चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने बताया कि दुकान के कैशबाक्स में 12 हजार रुपये की नकदी और एक कीमती मोबाइल सेट रखा था, जो गायब थी।

पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज तलाशना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि चोर जल्दी पकड़ में आ जाएंगे। इधर, व्यापारियों का कहना है कि जाड़ों के मौसम में चोरी की घटनाएं ज्यादा बढ़ जाती हैं, क्योंकि ठंड के कारण रात के समय लोग आवाजाही नहीं करते। इसी मौके का चोर फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें